भागलपुर, नवम्बर 29 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट बायसी। एएसपी जीतेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शराब की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बायसी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नारंगी रंग के ट्रक से 451 कार्टून में कुल 3921 लीटर 120 एमएल अवैध विदेशी शराब बरामद की है एवं मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान गौरव कुमार उम्र (30) वर्ष पिता परमानंद राय निवासी बोयारीडीह, मुन्नी टोला वार्ड संख्या-12, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर का निवासी है। सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जब्त ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 जीबी 5598 है। शराब के साथ ट्रक, एक मोबाइल और 2600 रु...