भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: रूपौली (पूर्णिया) से आलोक कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के डोभा मिलिक पंचायत में आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को पूर्णिया के डीडीसी अंजनी कुमार पहुंचे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने पंचायत भवन पहुंचकर शिविर की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीडीसी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल रूपौली का भी दौरा किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर पंचायत भवन में बैठक आयोजित अस्...