भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से कुंदन सिंह की रिपोर्ट मधुबनी काली मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की रात मां काली पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि मां काली की आराधना शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी व्रतियों और नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, जितेंद्र यादव ने कहा कि मां काली की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ने के साथ ही हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...