भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: भवानीपुर (पूर्णिया) से मृत्युंजय की रिपोर्ट पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में भवानीपुर प्रखंड में आयोजित समीक्षा बैठक से आवास सहायकों की अनुपस्थिति अब प्रशासनिक कार्रवाई का कारण बन गई है। बैठक में बिना सूचना के आवास सहायकों के नदारद रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे सरकारी कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही माना और तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के आलोक में डीडीसी अंजनी कुमार ने बीडीओ मनोज कुमार को पत्र जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही बैठक से अनुपस्थित आवास सहायकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रखंड परिसर की सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण डीएम की इस सख्ती क...