भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: बनमनखी (पूर्णिया) से सुशील कुमार की रिपोर्ट शनिवार को को बनमनखी रेलवे जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर एवं गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान एवं रेलवे परिसर की जाँच करते हुए ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु यह अभियान चलाया गया। यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि ट्रेन में पटाखे एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है यदि किसी यात्री के पास से ऐसे प्रतिबंधित पदार्थ बरामद होते हैं तो उसके विरुद्ध प्रचलित रेलवे अधिनियम एवं अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: सुरक्षित दीवाली : अलर्ट मोड पर प्रशासन, फायर बिग्र...