भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: जलालगढ़ (पूर्णिया) से प्रदीप राय की रिपोर्ट बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना (हर घर नल का जल) के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। हालांकि जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में यह योजना अपने उद्देश्य पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। यहां के ग्रामीण पिछले लगभग एक वर्ष से अनियमित एवं गुणवत्ताहीन पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के हेल्पलाइन पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी निराकरण नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 13 में पेयजल आपूर्ति वार्ड संख्या 9 स्थित जलापूर्ति योजना (स्कीम) संख्या-9सी के माध्यम से की जाती है। इस संबं...