Bhagalpur News: पूर्णिया : पूजा घर में जमीन के नीचे बने तहखाने से 3.580 किलोग्राम गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग पूर्णिया द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत बीकोठी थाना क्षेत्र के ग्राम बासुदेवपुर पंचायत बंशी तेलिया वार्ड संख्या-02 में छापेमारी की गई। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग एवं बरहरा कोठी थाना की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 3.580 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के सत्यापन के उपरांत की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के पूजा घर में जमीन के नीचे तहखानानुमा गुप्त स्थान बनाया हुआ पाया गया। गुप्त स्थान में एक बैग को रस्सी के सहारे नीचे लटकाकर रखा गया था तथा ऊपर से ढक दिया गया था, ताकि उसकी जानकारी सामान्य रूप से किसी को नहीं हो सके। तलाशी के क्रम में उक्त बैग से गांजा बरामद किया गया, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.