Bhagalpur News: पूर्णिया : नेहरू चौक से रेलवे स्टेशन तक भीषण जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: गढ़बनैली (पूर्णिया) से निशीथ गुप्ता की रिपोर्ट कसबा नगर परिषद क्षेत्र के नेहरू चौक से कसबा रेलवे स्टेशन तक सड़क पर भीषण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकानें लगाए जाने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जाम के कारण कार और मोटरसाइकिल तक घंटों फंसी रहती हैं। खासकर हाट के दिन स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जाम के कारण यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। वहीं, बीमार लोगों को भी काफी परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी रास्ता नहीं मिल पाता है। घंटों जाम में फंसे रहने के कारण कई लोग वापस घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि निजी हाट लगने के कारण सब्जी विक्रेता सड़क किनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.