भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वर्ग 09 एवं वर्ग 11 (कला एवं विज्ञान संकाय) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बिहार राज्य में निवास करने वाले अल्पसंख्यक समुदायों मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी के पात्र छात्र-छात्राएं इस नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03 नवम्बर निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 12 नवम्बर 2026 को निर्धारित है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक निर्धारित तिथि तीन नवंबर तक विभागीय वेबसाइट के पोर्टल पर https://minority.bihar.gov.in/Schoolmis/ पर जा...