भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। शहर में दुर्गा पूजा को लेकर पूजन मंदिरों और पूजा पंडालों को सजाने संवारने का काम जोर पकड़ लिया है। पूजन की तिथि नजदीक आते ही सभी मंदिरों में पूजन को लेकर सजाने का काम तेजी से चल रहा है। शहर के रामबाग ब्रहमस्थान चौक स्थित सत्य सारथी मां दुर्गा पूजा समिति फाउंडेशन काली मंदिर ने भी पूजन पंडालों को खास बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- शताब्दी वर्ष में दिखेगी केरल के पद्मनाभास्वामी मंदिर की झलकशीश महल की सजावट पूजन समिति के मुख्य सदस्यों में अभिजीत यादव एवं राम शर्मा बताते हैं कि इस वर्ष यहां कोलकाता के कारीगर निर्माणकर्ता के रूप में पूरे पंडाल के मुख्य भाग की सजावट को शीशे की कारीगरी से सजाएंगे। एक तरह से यह शीश महल के रूप में दिखेगा। इस सजावट में सिर्फ शी...