भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से मनोज सिंह की रिपोर्ट दुर्गा पूजा को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी कॉलेजों में 21 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। अवकाश समाप्त होते ही 22 अक्टूबर से स्नातक के विभिन्न सेमेस्टर के परीक्षाओं के आयोजन की कवायद शुरू हो जाएगी। वहीं नए सत्र में पीजी में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी छुट्टी के बाद ही निर्धारित की जाएगी।पूर्णिया विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम सिक्स सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से पीजी के नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। स्नातक सिक्स सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुए लगभग दो माह गुजर है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक रिजल्ट जारी नहीं किए जाने से हजारों परीक्षार्थियों का भविष्य ...