भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। पूर्णिया जिले की तात्कालिक एवं दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को चिह्नित करते हुए एक व्यावहारिक तथा समयबद्ध एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। पूर्णिया को विकास के नए आयामों पर ले जाने के लिए एक सुदृढ़ और दूरदर्शी डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट प्लान की आवश्यकता है। डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए डेटा-आधारित एवं परिणामोन्मुखी योजना शीघ्र अति शीघ्र तैयार कर समर्पित करें, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ ज़िले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सके। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट प्लान (जिला विकास योजना) तैयार करने के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी। डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग का पृथक विकास प्लान तैयार करने क...