भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: जानकीनगर (पूर्णिया) से अवधेश राय की रिपोर्ट पूर्णिया-सहरसा रेलखंड के जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर कोसी एक्सप्रेस के ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर राजधानी पटना सहित दूसरे प्रदेशों से आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए बनमनखी जंक्शन अथवा मुरलीगंज जाना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि इस रेलखंड पर पटना आने-जाने के लिए कोसी एक्सप्रेस और जनहित एक्सप्रेस दो महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं, लेकिन इनमें से किसी का भी ठहराव जानकीनगर स्टेशन पर नहीं है। यात्रियों ने बताया कि जानकीनगर स्टेशन से सरसी की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्त होने के बावजूद सरसी में जनहित एक्सप्रेस का ठहराव है जबकि जानकीनगर के यात्रियों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। रात के समय परेशानी और बढ़...