भागलपुर, नवम्बर 16 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया। प्रभारी जिला पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकुल के दिशा-निर्देश के आलोक में लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर जिले में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित जारी रही। इसी क्रम में 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, पूर्णिया, बायसी, बनमनखी एवं धमदाहा से सभी 33 केवी फीडरों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की गयी। साथ ही पूर्णिया जिले के सभी 20 अदद 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्रों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों (कृषि फीडरों को छोड़कर) के माध्यम से भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गयी। विद्युत आपूर्ति की सतत निगरानी के लिए मुख्य ग्रिड उपकेंद्र पूर्णिया स्थित नियंत्रण कक्ष में विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया पूर्वी नवीन मंडल एवं विद्युत कार्यपालक अभि...