भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: बायसी (पूर्णिया) से सुबोध कुमार की रिपोर्ट बायसी प्रखंड के हरिणतोड़ स्थित माला में छठ पूजा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम अभिषेक रंजन ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में छठ घाट पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पूजा समिति के सदस्य प्रशासन का सहयोग करें। एडिशनल एसपी जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : छठ घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों का...