भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेल यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 एवं 3 का ऊंचीकरण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा इस कार्य पर लगभग 4 करोड़ 42 लाख 53 हजार की राशि खर्च की जाएगी। प्लेटफॉर्म ऊंचा होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। वर्तमान में कई ट्रेनों के कोच और प्लेटफॉर्म के बीच ऊंचाई का अंतर होने के कारण यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पेज तीन लीड, ट्रेन की खबर में जोड़ : कार्य पूरा होने के बाद यह समस्...