भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: बैसा (पूर्णिया) से सुशांत रिंकू की रिपोर्ट मालोपाड़ा पंचायत अन्तर्गत डुमरिया गाँव से होकर बहने वाली कनकई नदी में बीते बुधवार को डूबे 17 वर्षीय मृतक मिथिलेश कुमार के परिजनों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी। अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,समिति सदस्य प्रतिनिधि तहजीब आलम और स्थानीय वार्ड सदस्य आफाक आलम की उपस्थिति में मृत किशोर की मां मोमनी देवी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मिलने वाली चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। मौके पर मौजूद जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि घटना के दिन डुमरिया पहुँच कर उन्होंने बिहार सरकार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल से दूरभाष से बातचीत कर घटना से अवगत कराया था। यह भी पढ़ें...