भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर का समय एक नवंबर से बदल रहा है। हर साल मौसम के अनुसार गर्मी और सर्दी में आउटडोर की समय सारणी बदल जाती है। एक नवंबर से मेडिकल कॉलेज के आउटडोर का समय अब सुबह में नौ बजे से दोपहर दो बजे और शाम का समय तीन से पांच बजे तक हो जाएगा। आउटडोर के समय का यह बदलाव एक नवंबर से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...