भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट नशामुक्त बिहार अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत संचालित 'पर्व और परिवार' सघन जागरूकता अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग पूर्णिया के पुलिसकर्मियों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने के साथ-साथ जन-जागरूकता के उद्देश्य से अपने-अपने वाहनों में नशामुक्ति से संबंधित छठ के विशेष गीतों का प्रसारण किया गया। इसके माध्यम से आमजनों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे छठ महापर्व की पवित्रता एवं पारिवारिक खुशहाली बनाए रखने के साथ-साथ शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें तथा नशामुक्त बिहार के निर...