भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट 12 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय पूर्णिया सहित अनुमंडलीय न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देशानुसार आगामी 12 दिसंबर (शनिवार) को प्रातः 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी परिसर में इस वर्ष का चौथा एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित मुकदमों तथा प्री-लिटिगेशन (न्यायालय में आने से पूर्व के) मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित, सुलभ एवं निःशुल्क निष्पादन कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...