भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट दीपावली को लेकर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। शनिवार को छोटी दीपावली मनाई गई ,जबकि रविवार को मुख्य दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों से लेकर दुकानों तक सजावट और साफ-सफाई का दौर मुकम्मल हो चुका है। शाम होते ही दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमगाने लगेगा। दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, रंग-बिरंगी झालर, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। खासकर पारंपरिक हुक्कापाती, दीये और मोमबत्तियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सुरक्षित दीवाली : अलर्ट मोड पर प्रशासन, फायर बिग्रेड तैयार लोग अपने घरों को आ...