भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मेंटेनेंस (टैम्पिंग) कार्य के कारण रविवार 26 जुलाई को पूर्णिया जंक्शन एवं पूर्णिया कोर्ट के बीच स्थित समपार फाटक (सिटी रेलवे फाटक) पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से बाधित रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:15 बजे से दोपहर एक बजे तक फाटक बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के सड़क वाहन का आवागमन संभव नहीं होगा। रेलवे प्रशासन ने सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक समपार फाटक अथवा अन्य मार्ग का उपयोग करें। साथ ही लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने और रेलवे कर्मियों का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- Deoria News: नोनापार रेलवे फाटक आज एक घंटे रहेगा बंद, स्कूली वाहनों को ...