Bhagalpur News: पूर्णिया: लड्डू गोपाल जी को झूला झुलाकर की नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट मधुबनी स्थित अमला टोला के प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी मंदिर में आयोजित पावन धार्मिक कार्यक्रम में उपमहापौर पल्लवी गुप्ता सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री लड्डू गोपाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक लड्डू गोपाल जी को झूला झुलाने का सौभाग्य प्राप्त किया। उपमहापौर ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए पूर्णिया नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: आस्था के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.