Bhagalpur News: पूर्णिया: मामूली विवाद ने बदल दिया रिश्ते का रंग
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जमीन के एक छोटे से टुकड़े पर हक जताने को लेकर शुरू हुआ विवाद रिश्ते के कत्ल तक पहुंच गया। दरवाजे पर खूंटा गाड़ने से रोकने पर दो गोतनी आमने-सामने हुईं और देखते ही देखते कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। पास रखी खंती से वार ने नीलम देवी की जान ले ली। इस मामले में करीब चार साल बाद मंगलवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शेमा एरम की अदालत ने आरोपी सोमनी देवी को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। सजा के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को केंद्रीय कारा पूर्णिया भेज दिया। अपर लोक अभियोजक हरे राम ठाकुर ने बताया कि मामले में मृतका के पति सिकंदर यादव के बयान पर सरसी थाना में कांड संख्या 24/2022 दर्ज किया गया था। आरोपी सोमनी देवी मृतका नीलम देवी के पति के छोटे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.