भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट जिले में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। मौसम विभाग के आकलन के अनुसार अगले एक सप्ताह के अंदर जिले से मानसून के वापसी की संभावना है। इसके साथ ही जिले में अब लगातार बारिश की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या फुहार पड़ सकती है। लेकिन इससे झमाझम मूसलाधार बारिश होने की संभावना बेहद कम है। इस मानसून सीजन में पूर्णिया जिले में 1 जून से 30 सितंबर तक कुल 856.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार जून में 145.2 मिलीमीटर, जुलाई में 239 मिलीमीटर, अगस्त में 211.7 मिलीमीटर और सितंबर में 260.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इस तरह चारों महीनों में सितंबर में सबसे अधिक 260.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि जून में सबसे कम...