Bhagalpur News: पूर्णिया: महिला आयोग की अध्यक्ष का कसबा में सम्मान
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: गढ़बनैली, पूर्णिया से धीरज बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा रानी का कसबा में सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह एवं जदयू महिला नगर अध्यक्ष शिल्पी सुमन ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष के पिता अशोक पोद्दार एवं उनके पति डॉ. आर. के. मिश्रा भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने आग्रह किया कि महिला आयोग की ओर से प्रत्येक माह एक दिन कसबा में जनता दरबार आयोजित किया जाए, ताकि महिलाओं एवं आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पटना नहीं जाना पड़े। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा रानी ने कहा कि यह मांग पूरी तरह जायज है। उन्होंने घोषणा की कि अगस्त माह से प्रत्येक महीने के चौथे रविवार को कसबा में महिला आयोग की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.