भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप मिलिक पंचायत अंतर्गत बिढ़निया वार्ड 12 में शनिवार की देर रात गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घायलों में बिढ़निया वार्ड 12 निवासी चंद्रकिशोर मंडल का पुत्र सूरज कुमार मंडल और टैनु मंडल का पुत्र प्रकाश मंडल शामिल है। घायल सूरज मंडल की पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि शनिवार की रात वार्ड 13 निवासी अमरजीत चौधरी के पुत्र के छठी समारोह के अवसर पर उनके घर डीजे और नर्तकी के नाच का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह भी पढ़ें- Siwan News रघुनाथपुर बाजार में गोलीबारी में दो युवक घायल, पटना रेफर;...