भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंगाल से लाई गई 516.42 लीटर विदेशी शराब को डीआईयू की मदद से मरंगा थाना पुलिस ने जब्त किया है। जब्त शराब में भारी मात्रा में केन बियर शामिल है। मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना के रामघाट वार्ड नंबर 43 निवासी मो तस्लीम एवं केनगर थाना के बेला वार्ड नंबर एक निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। मरंगा थाना में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि शराब पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिलान्तर्गत करणदिग्धी से लाई गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मरंगा थाना के मिल्की पिकअप एवं एक कार में लोड शराब को बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...