भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट चम्पानगर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर थाना कांड में फरार चल रहे एक नामजद वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार शाम की गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या 13 स्थित चरैया रहिका मलिनियां मुसहरी टोला निवासी भीम लाल ऋषि के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...