भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में पेपरलेस जमीन निबंधन अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। शुरुआत के दो-तीन दिनों में जहां प्रतिदिन दो पेपरलेस जमीन निबंधन हो रहे थे, वहीं अब इसकी संख्या बढ़कर रोजाना औसतन 10 से 12 तक पहुंच गई है। विभाग ने अगले दो-तीन सप्ताह में प्रतिदिन 30 से 35 पेपरलेस निबंधन का लक्ष्य रखा है। इसके बाद एक-दो महीने में प्रतिदिन 50 से अधिक निबंधन होने की संभावना है। पेपरलेस व्यवस्था में जमीन निबंधन की प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से पूरा किया जा रहा है। इससे कागजी दस्तावेजों की जरूरत और उन्हें संभालकर रखने की परेशानी कम होगी। दस्तावेजों की डिजिटल प्रक्रिया से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और भविष्य में उसे आसानी से उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी। लोगों को नई प्रक्रिया की जानकारी मिलने क...