भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमीन निबंधन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पेपरलेस जमीन निबंधन व्यवस्था अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। 17 अगस्त से शुरू की गई पेपरलेस जमीन निबंधन शुरुआत में एक-दो जमीन निबंधन होती थी। धीरे धीरे रफ्तार तेज होने लगी। शुरुआती दौर में तकनीकी समस्याओं और लोगों में जागरूकता की कमी के कारण इसकी गति धीमी रही, लेकिन अब लोगों की बढ़ती रुचि के साथ निबंधन की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक कुल 1050 जमीन का पेपरलेस निबंधन सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। शुरुआत के पहले दिन दो जमीन निबंधन हुए। इसके बाद भी दो निबंधन हुए, फिर संख्या बढ़कर पांच और उसके बाद छह तक पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आ गई है। व...