भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज रहने के बाद भी रेल यात्री बजाय इसके रेल पटरी पार कर प्लेटफार्म पर चले आते हैं। महिला-पुरुष और बुजुर्ग-बच्चे सभी रेल पटरी होकर एक नंबर प्लेटफार्म पर आकर बाहर निकलते हैं। इस दौरान रेल पुलिस रेल कर्मी मना करते करते थक जाते हैं। इसके बाद भी रेल यात्री किसी की एक नहीं सुनते हैं। सवा करोड़ रुपए खर्च कर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है। अफसोस यात्रियों की लापरवाही के कारण फुट ओवर ब्रिज महज शो पीस बन कर रह गया है। वैसा प्लेटफॉर्म के ऊंचीकरण होने के बाद इस समस्या का समाधान निकल सकता है। क्योंकि अभी प्लेटफॉर्म छोटा है और लोग आसानी से रेल पटरी पार कर जाते हैं। प्लेटफॉर्म उंचा होने पर लोगों को परेशानी होगी और वह फुट ओवर ब्रिज का सहारा...