भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज पूर्णिया पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत 18 जुलाई को कुल 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले भर में गिरफ्तार आरोपियों में 17 गैर-जमानती वारंट के आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न अन्य कांडों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या के दो मामलों में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 13 लोगों को शराब से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पुलिस की कार्रवाई में 36 गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान 60.500 लीटर...