Bhagalpur News: पूर्णिया: पुलिस की कार्रवाई में नौ गिरफ्तार, वाहन जांच से 2.86 लाख रुपये जुर्माना वसूला
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान के तहत 3 अगस्त को विभिन्न मामलों में कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो गैर-जमानती वारंट और अन्य कांडों में तीन आरोपी शामिल है। इसके अलावा उत्पाद अधिनियम के तहत दो तथा आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, पॉक्सो तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम से जुड़े मामलों में किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। कार्रवाई के दौरान पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई, जबकि विदेशी शराब एवं अन्य मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए वाहन जांच अभियान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.