भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चटकधाम साहित्यिक चौपाल की ओर से स्मृतिशेष साहित्यकार कृत्यानंद कलाधर की जयंती को स्मृति दिवस के रूप में 05 जुलाई को चटकधाम रजनी चौक में मनाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर इनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी। साथ ही उनकी रचनाओं का काव्य पाठ रचनाकारों द्वारा किया जाना है। इस कार्यक्रम में कथाकार चंद्रकांत राय, शम्भु कुशाग्र, यमुना प्रसाद बसाक, संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र शोषण, गोविंद कुमार, प्रो. गिरीश कुमार सिंह, उमेश आदित्य, त्रिलोकेश्वर तरुण, प्रियंवद जायसवाल, महेश विद्रोही, सुनील समदर्शी, रंजीत तिवारी, अतुल अनजान, के के वियोगी, कल्याणी , रानी सिंह, दिव्य त्रिवेदी, अंजुदास गीतांजलि, संजय सनातन, सुरेश सिंह, दरख्ता दानिश, गिरिजा नन्द मिश्र...