भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक तैयारियों के बीच कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष माहौल में निरंतर जारी है।जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।सहायक निर्वाची पदाधिकारी (कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) -सह- जिलाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार मतदान की पूरी प्रक्रिया पर स्वयं पल-पल नजर बनाए हुए हैं। वे जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों एवं मतदा...