Bhagalpur News: पूर्णिया: दालकोला चेक पोस्ट पर पांच शराबी गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 25 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को दालकोला चेकपोस्ट पर जांच के दौरान शराब सेवन के आरोप में 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: गिट्टी की आड़ में शराब की बड़ी खेप की तस्करी, सहरसा का ट्रेक्टर चालक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.