भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनमा पंचायत अंतर्गत तुलसी बिशनपुर गोढ़ियारी में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर से कुचलकर दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी। मृतक शुभम कुमार (2 वर्ष) गोढ़ियारी निवासी सनोज मंडल का पुत्र था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुभम मंगलवार की शाम अपनी दादी के साथ घर के दरवाजे के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि ग्रामीणों ने पीछा कर उसे कुछ दूर आगे ट्रैक्टर समेत पकड़ लिया। इधर, हादसे की सूचना मिलते...