भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: मीरगंज, एक संवाददाता। शराब तस्करी के लिए पुराने टेंपो में बनाए गए गुप्त तहखाने का मीरगंज पुलिस ने खुलासा किया है। नवटोलिया घरारी के पास रविवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले टेंपो से 23.73 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही चालक टेंपो सड़क किनारे छोड़कर खेत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो को जब्त कर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। मीरगंज पुलिस के अनुसार छह सितंबर को करीब 12:40 बजे मीरगंज चौक की ओर से एक पुराना टेंपो नवटोलिया घरारी की तरफ आ रहा था। वहां वाहन जांच कर रही पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ने टेंपो की रफ्तार बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद चालक टेंपो सड़क किनारे छोड़कर खे...