भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वार्ड संख्या 18 के जनता चौक से रेलवे स्टेशन, पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया विश्वविद्यालय, केहाट थाना, मधुबनी बाजार और उर्सुलायन स्कूल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने वाली मुख्य पक्की सड़क इन दिनों जर्जर हालत में है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। वरीय नागरिक समिति के अध्यक्ष केशव कुमार गिरी ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ टोटो, स्कूली बस, पुलिस गश्ती दल और 112 नंबर की आपातकालीन गाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। हाल में बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा था। इसी दौरान शाम के समय एक टोटो पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के ह...