Bhagalpur News: पूर्णिया: चार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। बड़हरा थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में निपनिया गांव निवासी अमन राम, सोमी राम और वीरेंद्र राम तथा ढाढ़खोलवा गांव निवासी पंकज ऋषि शामिल है। पुलिस ने चारों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.