Bhagalpur News: पूर्णिया: चार नवंबर को पूर्णिया में जुटेंगे सीमांचल के कार्यकर्ता
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 4 नवंबर को पूर्णिया प्रमंडल स्तरीय विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ आयोजित इस पदयात्रा में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले से भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। पदयात्रा का शुभारंभ पूर्णिया जिला स्कूल से होगा। इसके बाद यात्रा जेल चौक, आस्था मंदिर होते हुए आरएन साह चौक तक पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर निर्धारित मार्ग पर पदयात्रा करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भाजपा की पदयात्रा में शामिल होंगे राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.