भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट परिवार की खुशहाली और बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना लेकर परदेस गए रंगपुरा के जंगली महतो (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में गुजरात गए जंगली महतो की मौत की खबर ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी। बुधवार को काम पर जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बड़ोदरा के सरकारी अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार की अहले सुबह जैसे ही उनका शव पैतृक गांव पहुंचा, घर में चीख-पुकार मच गई। पति का शव देखते ही पत्नी रीना देवी का कलेजा फट पड़ा। उनकी करुण चीत्कार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जंगली महतो मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण, वार्ड संख्या छह निवासी स्वर्गीय सुखदेव महतो के पुत्र थ...