भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बेगमाबाद पोखरिया स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को काली पूजा के आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें तीन दिवसीय मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंदिर समिति के सचिव शिव शंकर कुमार एवं कोषाध्यक्ष मंगल महलदार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। 8 नवंबर को मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, 9 और 10 नवंबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।बैठक यह भी पढ़ें- Godda News: शमशान काली में 8 नवंबर को होग...