भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहायक खजांची थाना के शारदा नगर में रविवार को शिक्षिका के गले से चेन छिनतई के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में कटिहार के उचक्के शामिल थे। आरेपियों की पहचान कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत हाजीपुर मो शाहरूख तथ इसी जिले के सहायक थानान्तर्गत हृदयागंज कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप रहने वाले मो जाबिर हुसैन के रूप में हुई है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। परन्तु पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही सहायक थाना अन्तर्गत तीन महीने पहले छिनतई के मामले में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है। उक्त मामले में भी प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आर...