भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। बाढ़ प्रभावित कुछ जगहों पर पी एच ई डी विभाग की ओर से अस्थाई शौचालय का निर्माण कराया गया है , लेकिन जरूरत के अनुसार पर्याप्त शौचालय का निर्माण नहीं होने से लोगों में निराशा व्याप्त है। पीएचईडी के कनीय अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि सोहरा दियारा,साधुपुर, मांझोडीह गांव में दो दो अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया गया है, वहीं बिन्दटोली, सपाहा और पुरानी नंदगोला में अस्थाई शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...