भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: मीरगंज से धीरज की रिपोर्ट अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग ने शुक्रवार को मीरगंज थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान मीरगंज-फलका मुख्य सड़क पर रूपसपुर के समीप अवैध रूप से बालू ढो रहे दो ट्रैक्टरों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान चालकों से वैध खनन चालान, परिवहन अनुमति सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर मीरगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लिबरी नदी से लंबे समय से अवैध बालू खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन से सरकार को राजस्व की क्षति होने के सा...