भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) द्वारा निर्मित विभिन्न स्थलों पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन, जल निकासी व्यवस्था, सड़क की उपयोगिता एवं अन्य संबंधित बिंदुओं का संयुक्त रूप से विस्तृत निरीक्षण किया गया। संयुक्त निरीक्षण दल में ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी डगरुआ तथा जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया शामिल थे। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र पूर्णिया अंतर्गत वार्ड 07 में 03 (तीन) पी*सी*सी* सड़क निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन, जल निकासी व्यवस्था, सड़क की उपयोगिता एवं अन्य बिंदुओं का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया गया। उक्त जाँच दल में सम्बंधित योज...