Bhagalpur News: पुलिस से नोकझोंक के बाद एनएच-31 पर हंगामा, तीन युवक गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के बगड़ी ढाला के समीप बुधवार की अहले सुबह गश्त कर रही पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद बिहपुर चौक स्थित एनएच-31 पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर एसडीओ कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहीं, एक वाहन पर सवार कुछ युवक मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष पन्ना लाल ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस टीम बगड़ी ढाला के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे एक व्यक्ति वाहन लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगा। इसके बाद गश्ती पुलिस वहां से आगे बढ़कर बिहपुर चौक स्थित एनएच-31 पर एक निजी होटल के समीप रुक गई....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.