भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना निवासी चंदन कुमार सिंह से 27 लाख नौ हजार 600 रुपये की साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित से 14 बार में रुपये ट्रांसफर कराए गए। राशि वापस मांगने पर ब्रोकरेज फीस के नाम पर अतिरिक्त रुपये मांगे गए। पीड़ित की शिकायत पर नवगछिया साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...